RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है। फोर्थ ग्रेड भर्ती का आयोजन 53749 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा हैं। इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 18 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए पेपर का कठिनाई स्तर सेकेंडरी लेवल तक का होगा। ऐसे में दसवीं पास अभ्यर्थी चतुर्थ श्रेणी चपरासी नौकरी की थोड़ी सी तैयारी करके अपना सपना पूरा कर सकते है। चतुर्थ श्रेणी में चपरासी के साथ ही माली, चौकीदार, दफ्तरी, जमादार, परिचर और सहायक जैसे विभिन्न पद शामिल है। अभ्यर्थियों को चयन के बाद पे लेवल 1 के अनुसार 18000 रूपये से 56100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Class 4th Syllabus & Exam Pattern 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर को जारी किया गया है। इस भर्ती के विस्तृत सिलेबस की लिखित जानकारी आसान भाषा में यहां उपलब्ध कराई गई है इसके अलावा हमने Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 PDF Download करने का सीधा लिंक नीचे दिया है। चतुर्थ श्रेणी एग्जाम 200 अंकों का होगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही परीक्षा से जुड़े नए नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025 Overview
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Name Of Exam | 4th Grade Employee |
Exam Mode | Offline |
Exam Date | 18 to 23 Sep 2025 |
Exam Duration | 02 Hours |
Questions | 120 |
Marks | 200 |
Negative Marking | 1/3 |
Category | 4th Grade Syllabus PDF |
RSMSSB 4th Grade Syllabus & Exam Pattern 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2025 आधिकारिक पोर्टल पर 12 दिसंबर को जारी किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी फोर्थ ग्रेड एग्जाम पैटर्न और फोर्थ ग्रेड सिलेबस की विस्तृत जानकारी आसानी से चेक कर सकते है। उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान फोर्थ ग्रेड सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। चतुर्दशी श्रेणी कर्मचारी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Read Also – राजस्थान चतुर्थ श्रेणी में कौन कौन सी जॉब्स मिलेगी और क्या क्या कार्य करना होगा, जाने पूरी खबर
10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान विषयों को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को पेपर करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि अनुत्तरित गोले भरने और उन्हें चेक करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी चपरासी सिलेबस को समझने के लिए RSMSSB 4th Grade Exam Previous Year Papers हल कर सकते हैं।
RSMSSB 4th Grade Exam Pattern 2025
- राजस्थान फोर्थ ग्रेड एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से कराया जाएगा, जिसमे सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम 18 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन दो दो पारियों में आयोजित किया जाएगा।
- परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में अलग अलग विषयों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पेपर कुल 200 अंकों का होगा।
- फोर्थ ग्रेड एम्पलॉइ एग्जाम में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- राजस्थान 4th ग्रेड एग्जाम में दसवीं स्तर की सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय शामिल किए गए हैं।
Subjects | Question | Marks |
सामान्य हिंदी | 30 | 50 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 | 25.05 |
गणित | 25 | 41.75 |
भूगोल | 10 | 16.7 |
इतिहास, कला, संस्कृति (राजस्थान) | 10 | 16.7 |
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 | 16.7 |
सामान्य विज्ञान | 5 | 8.35 |
समसामयिक घटनाएं | 10 | 16.7 |
बेसिक कंप्यूटर | 5 | 8.35 |
कुल | 120 | 200 |
Note: चतुर्थ श्रेणी के पेपर में 200 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, ऐसे में प्रत्येक प्रश्न 1.6666 यानी कि लगभग 1.67 अंकों का होगा।
RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025 in Hindi
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2025 पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। RSMSSB Class IV Syllabus के अनुसार परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान इत्यादि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इन विषयों से पूछे जाने वाले विषयवार टॉपिक की विस्तृत जानकारी यहां दी गई हैं। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए लिंक से RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025 PDF Download भी कर सकते है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिलेबस विषयवार इस प्रकार है।
सामान्य हिंदी
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया एवं विशेषण
- तत्सम तद्भव
- देशज एवं विदेशी शब्द
- संधि अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद
- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- शब्द- शुद्धि
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियां)
- काल के प्रकार (भेद)
- मुहावरे
- लोकोक्ति
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान:
- कार्यालय पत्र
- कार्यालय आदेश
- अधिसूचना
- विज्ञप्ति
- ज्ञापन
- परिपत्र
- निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि।
सामान्य अंग्रेजी (General English):
- Tenses / Sequence of Tenses
- Voice: Active and Passive
- Narration: Direct and Indirect Transformation of Sentences: Assertive to Negative
- Interrogative
- Exclamatory and Vice-Versa
- Correction of Sentences
- Words Wrongly Used
- Use of articles and determiners Prepositions
- Punctuation
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa
- Glossary of official
- Technical Terms (with their Hindi Versions).
भूगोल (Geography):
- राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार
- भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पतियां
- वन सरंक्षण
- जलवायु
- जल संसाधन
- अपवाह तंत्र व झीलें
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं
- जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व
- लिंगानुपात
- साक्षरता
- राजस्थान का परिवहन
- राज्य मार्ग
- आपदा प्रबंधन
- जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति:
- ऐतिहासिक घटनाएं
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- एकीकरण
- महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- भाषा एवं साहित्य
- संस्कृति एवं सामाजिक जीवन
- वेशभूषा
- वाद्य यंत्र
- लोक देवता
- लोक साहित्य
- बोलियां
- मेले और त्यौहार
- आभूषण
- लोक कलाएं
- वास्तुकला
- लोक संगीत
- नृत्य
- रंगमंच
- पर्यटन स्थल व स्मारक
- ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियां इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :-
- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण
- राज्य शासन एवं राजनीति रूप:
- राज्यपाल
- मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल
- विधानसभा
- न्यायपालिका
- राज्य का प्रशासनिक ढांचा
- मुख्य सचिव
- जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन) जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा
- सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
सामान्य विज्ञान (General Science):
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- प्रकाश का परावर्तन एवं नियम
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर संरचना
- अंग तंत्र
- प्रमुख मानव रोग
- कारक एवं निदान
- अपशिष्ट प्रबंधन इत्यादि।
समसामयिक घटनाएं (Major Current Events):
- खेल
- राजनीति
- अर्थव्यवस्था
- सामाजिक
- भौगोलिक
- सांस्कृतिक
- पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
कंप्यूटर नॉलेज (Computer):
- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन:
- हार्डवेयर डिवाइस
- सॉफ्टवेयर
- ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन:
- एमएस वर्ड
- एमएस एक्सल
- एमएस पॉवर पॉईट
- इंटरनेट
- ईमेल इत्यादि।
गणित (Mathematic):
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय
- औसत
- लाभ हानि
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात समानुपात
- साझा
- समय एवं कार्य
- समय
- चाल एवं दूरी
- आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण आदि।
RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025 PDF Download
4th Grade Syllabus PDF Download | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 – FAQ,s
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एग्जाम 2025 कब है?
Rajasthan 4th Grade Exam 2025 का आयोजन 18 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2025 तक हर दिन दो दो पारियों में ऑफलाइन माध्यम से कराया जाएगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एग्जाम कितने अंको का होगा?
RSMSSB 4th Grade Exam 2025 का आयोजन कुल 200 अंकों के लिए किया जाएगा, जिसमे विभिन्न विषयों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।