Bihar Lekhpal Bharti 2024: बिहार लेखपाल भर्ती के 6570 पदों पर विज्ञप्ति जारी

Bihar Lekhpal Bharti 2024: ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी, पंचायत राज विभाग, बिहार ने लेखपाल आईटी सहायक पद के लिए नई भर्ती निकाली है। लेखपाल बहाली 6570 पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 29 अप्रैल 2024 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई है।

बिहार लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन 10 मई 2024 से आमंत्रित किए गए हैं। फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर भरने होंगे। लेखपाल आईटी सहायक ऑनलाइन फॉर्म भरने लास्ट डेट 9 जून 2024 रखी गई है। इस भर्ती में महिला हो या पुरुष सभी आवेदन कर सकते हैं।

बिहार लेखपाल भर्ती अधिसूचना के मुताबिक महिला उम्मीदवारों के लिए 2300 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4270 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Bihar Lekhpal Bharti 2024
Bihar Lekhpal Bharti 2024

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Notification

बिहार लेखपाल भर्ती के लिए ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी, पंचायती राज विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 10 मई से 9 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं।इस आर्टिकल में हमने पंचायती राज भर्ती के बारे मे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। लेखपाल कर्मचारियों को पंचायतों में लेखा जोखा सम्भालने का कार्य करना होगा।

पंचायती राज लेखपाल भर्ती बिहार में अभ्यर्थियों का सलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लेखपाल बहाली में सलेक्शन के बाद अभ्यर्थियों को 20000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह भर्ती अस्थायी तौर पर संविदा के आधार पर आयोजित की जा रही है।

Bihar Lekhpal Recruitment 2024 Details

बिहार लेखपाल भर्ती कुल 6570 पदों पर निकाली गई है। इसमे महिलाओं के लिए 2300 पद और पुरुषों के लिए 4270 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। केटेगरी अनुसार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पद इस प्रकार है

CategoryMaleFemale
ईबीसी –1068/5751643
सामान्य/यूआर –1068/5751643
बीसी –769/4141183
ईडब्ल्यूएस –427/230657
एससी –853/4601313
एसटी –85/46131
कुल पद संख्या –6570

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Date

लेखपाल भर्ती विज्ञापन 29 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। अकाउंटेंट आईटी असिस्टेंट पोस्ट के लिए अभ्यर्थी 10 मई से लास्ट डेट 9 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Lekhpal Form Start Date10 May 2024
Lekhpal Last Date09 June 2024
Lekhpal IT Sahayak Exam DateComing Soon

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Educational Qualification

बिहार लेखपाल भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.कॉम या बी.कॉम या सीए इंटर एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। लेखपाल पद के लिए सीए इंटर की पात्रता रखने वाले आवेदकों को पहली प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Application Fees

बिहार लेखपाल भर्ती ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने हेतु जनरल, ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये और महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये फॉर्म फीस रखी गई है। विकलांग महिला पुरुष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।

ट्रैफिक पुलिस भर्ती के 500 पदों पर अधिसूचना, योग्यता 12वीं पास

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 निर्धारित की गई है। लेखपाल भर्ती बिहार के लिए आयु सीमा की गणना 1 मार्च 2024 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम और पात्रता मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी और विकलांग उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Documents Required

लेखपाल ऑनलाइन फॉर्म के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स अनिवार्य है।

  • 10th Marksheet
  • 12th Marksheet
  • Aadhar Card
  • M.com/B.com./CA Inter Degree
  • Caste Certificate
  • Passport Size Photo
  • E-Mail ID
  • Mobile Number
  • Signature

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Selection Process

बिहार लेखपाल भर्ती 2024 में आवेदन करने वाले आवेदकों का सलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लेखपाल आईटी सहायक पद पर नियुक्ति पाने के लिए सभी चरणों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Bihar Lekhpal Salary Per Month

बिहार लेखपाल भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती में महिला और पुरुष कर्मचारियों को एक जैसा ही वेतनमान उपलब्ध कराया जाएगा।

How To Apply For Bihar Lekhpal Bharti 2024

लेखपाल आईटी सहायक भर्ती के लिए आपको ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी, पंचायती राज विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेखपाल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आप इस आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके मुख्यपृष्ठ पर न्यू यूजर के रूप में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बेसिक जानकारी के अंतर्गत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड डालकर नीचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक करें।
  • फिर ‘Register’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • मुख्यपृष्ठ पर पुनः आकर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके ‘Login’ पर क्लिक कर दे।
  • अब लेखपाल आईटी सहायक फॉर्म मे जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद डॉक्युमेंट्स, सिग्नेचर और फोटो स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फिर ‘Submit’ विकल्प को दबा दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से बिहार पंचायती राज लेखपाल भर्ती का आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Bihar Lekhpal Bharti 2024 Apply Online

बिहार लेखपाल आईटी सहायक अधिसूचना –Click Here
बिहार लेखपाल ऑनलाइन आवेदन – Click Here
आधिकारिक पोर्टल –Click Here
Telegram Channel Click Here

Bihar Lekhpal Vacancy 2024 – FAQs

बिहार लेखपाल भर्ती 2024 में शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Bihar Lekhpal Recruitment में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम/कॉम अथवा C.A. इंटर एग्जाम उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

बिहार लेखपाल भर्ती 2024 की अंतिम तिथि क्या है?

Bihar Lekhpal Vacancy में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 10 मई 2024 से आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2024 तक भरे जाएंगे।

Leave a Comment